शाहजहांपुर

कांट नगर पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज होने के बाद शुरू हुई प्रशासक नियुक्ति की प्रक्रिया

कांट नगर पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज होने के बाद शुरू हुई प्रशासक नियुक्ति की प्रक्रिया

 

शाहजहांपुर

कांट नगर पंचायत में प्रशासन ने प्रशासक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कदम नगर पंचायत की अध्यक्ष मुनारा बेगम के वित्तीय अधिकार सीज किए जाने के बाद उठाया गया है। उन पर अपने बेटे रईस मियां को अवैध रूप से बोर्ड मीटिंग में अपनी कुर्सी पर बैठाने का आरोप है, जिसे जांच में सही पाया गया।

बतादें कि नगर पंचायत कांट के सभासदों ने शिकायत की थी कि नगर पंचायत अध्यक्ष की गैरमौजूदगी में उनके बेटे रईस मियां बोर्ड की बैठकों में भाग ले रहे हैं, जो कि संविधान और शासन के नियमों के विपरीत है। ददरौल विधायक अरविन्द सिंह के हस्तक्षेप के बाद इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. अपराजिता को जांच के निर्देश दिए थे। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजी गई। इसी के आधार पर मुनारा बेगम से 15 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनके वित्तीय अधिकार निलंबित कर दिए गए हैं। अब नगर पंचायत कांट में प्रशासक की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, और जल्द ही प्रशासक की तैनाती की जाएगी। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम से स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है। लोगों में जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर चर्चा है और सभी की निगाहें आगामी प्रशासक की नियुक्ति पर टिकी हुई हैं।उधर इस सम्बंध में कांट नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने बताया कि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार को वित्तीय चार्ज मिला है।

बॉक्स

अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश मिश्रा ने कहा कि कांट नगर पंचायत में प्रशासक की नियुक्ति के लिए जिलाधिकारी के पास फाइल भेजी गई थी। एडीएम एफआर अरविंद कुमार को नगर पंचायत कांट का प्रशासक नियुक्ति किया गया है।

DM Shahjahanpur
Admfr Shahjahanpur

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button