फर्रुखाबाद

लकड़ी माफिया बबलू परमिशन के आड़ मे उजाड़ता धरती की हरियाली

फर्रुखाबाद
विकास खंड शमसाबाद

विकास खंड शमसाबाद मे इस समय लकड़ी माफियाओ ने एक नया हथकंडा अपनाना शुरू कर दिया है। लकड़ी माफिया अब वन विभाग अधिकारियो को अब परमिशन के लिए जाते है और एक परमिशन लेकर उसकी आड़ मे बगैर परमिशन कटान करते है। ताज़ा मामला अलेपुर पीत धौलेसुर मे देखने को मिला जहाँ लकड़ी माफिया बबलू ने परमिशन की आड़ मे विशाल हरे पेड़ उजाड़ दिए।और ज़ब कोई मीडिया कर्मी की खबर लगती है और वह जाता है तो उसे गुमराह करने की कोसिस करके दूसरी परमिशन दिखाते है और बताते है की हमारा परमिशन है। लेकिन बड़े मजे की बात यह की जिस पेड़ का परमिशन दिया जाता है उसका निरीक्षण करने के बाद परमिशन दिया जाता है लेकिन यहां तरीका कुछ अलग है यहां लकड़ी माफिया के चढ़ावे के साथ ही परमिशन दे दिया जाता है यही कारण है की धरती का सौंदर्य उजाड़ने के लिए लकड़ी माफिया ने अपनी जिम्मेदारी सभाल रखी है। एक तरफ सरकार वृक्षारोपण मे करोड़ो रूपये पानी की तरह बहाती है एक तरफ लकड़ी माफिया हरियाली उजाड़ने के लिए विभागीय अधिकारियो को हजारों रूपये चढ़ावा चढ़ाते है। अब देखना यह है की माफियाओ पर लगाम लगती है या फिर चढ़ावा चढ़ा कर फलते फूलते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button