बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत , दो गंभीर घायल

फर्रुखाबाद
थाना क्षेत्र शमसाबाद
ग्राम रोशनाबाद-शमशाबाद मार्ग पर स्थित ग्राम कुइया धीर तिराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर हालात गंभीर हो गई बाद में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया , जबकि चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के संबंध में बताया गया है थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुआं खेड़ा खास निवासी इलियास (22 वर्ष) पुत्र इरशाद शाह 12 वर्षीय भतीजे सगीर पुत्र सद्दीक के साथ रोशनाबाद रिश्तेदारी में आए थे। बुधवार को दोपहर दोनों बाइक द्वारा वापस गांव जारहे थे।रोशनाबाद तथा शमशाबाद के मध्य कुइया धीर तिराहे पर गुजरते समय तेज गति से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़े।बताया गया है दूसरी बाइक पर ग्राम कुइया धीर निवासी अनुज कुमार (35 वर्ष) पुत्र विश्राम सिंह सवार था।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने मौके से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शमशाबाद पहुंचाया।
सीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलीम अंसारी एवं फार्मासिस्ट विजय कुमार ने तीनों का परीक्षण किया। जांच के बाद अनुज कुमार को मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं घायल इलियास की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया जबकि 12 वर्षीय सगीर का इलाज सीएचसी शमशाबाद में जारी था ,अनुज कुमार की मौत की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी सोनी देवी सूचना मिलते ही रोते-बिलखते सीएचसी पहुंचीं। पति का शव देखते ही वह बेसुध हो गईं।परिजनों ने बताया अनुज परिवार का इकलौता कमाने वाला था मेहनत मजदूरी के जरिए घर परिवार में पत्नी चार मासूम बेटियों का पालन-पोषण करता था। परिवार के मुखिया की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
थानाध्यक्ष शमशाबाद सचिन चौधरी ने बताया, “रोशनाबाद मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबक दो घायल हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया उन्होंने यह भी बताया तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी उधर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाईकों को पुलिस ने कब्जे के ले लिया।
> ग्रामीणों ने बताया कुइया धीर तिराहा पर अक्सर तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते लोगों का कहना था सुरक्षा एवं जनहितो के देखते हुए स्पीड ब्रेकर एवं संकेतक लगबा दिए जाते तो दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है।



