फर्रुखाबाद

ठेकेदार शानू सरकारी धन पर डाल रहा डाका घटिया सामग्री से करा रहा स्टेडियम निर्माण

फर्रुखाबाद

विकास खंड शमसाबाद

नगर में खेल प्रतिभाओं को सुविधाएं देने के उद्देश्य से करीब 13 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य शुरू होते ही विवादों में घिर गया स्थानीय नागरिकों और खेल प्रेमियों ने निर्माण में मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण में पीली और कमजोर ईंटों के साथ घटिया गुणवत्ता की निर्माण सामग्री इस्तेमाल की जा रही है आरोप है कि निर्माण का करीब आधा कार्य होने के बावजूद गुणवत्ता की जांच को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई निर्माण का ठेका कार्तिकेय’फर्म को मिला है और ठेकेदार शानू को नगर पंचायत अध्यक्ष का करीबी होने की चर्चा भी है नागरिकों ने सवाल उठाया कि सरकारी धन से बन रहे निर्माण की गुणवत्ता की निगरानी कौन कर रहा है उन्होंने जिलाधिकारी और संबंधित उच्च अधिकारियों से तत्काल मौके पर तकनीकी जांच, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण तथा दोषी पाए जाने वाले ठेकेदार शानू पर कार्रवाई की मांग की है कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button