तहसील छाता में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने संपूर्ण समाधान दिवस / तहसील दिवस के अवसर पर सुनी समस्याएं।

*मथुरा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील छाता में सुनी समस्याएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता ही सर्वोपरि होती है, जनता की समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी पहली प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने जनता की शिकायतों को ध्यान पूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता से निस्तारण के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी छाता श्वेता ने अवगत कराया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज छाता तहसील में कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतें संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दी गई है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए के जनता के प्रति पुलिस का बड़ा ही सरल व मृदुल व्यवहार होना चाहिए। जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता से किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसी क्रम में उप जिलाधिकारी महावन आदेश कुमार ने जानकारी देते बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में आज महावन तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 34 शिकायतें प्राप्त हुई तथा मौके पर 5 शिकायतें का निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन ने अवगत कराया कि तहसील मांट में 12 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी गोवर्धन श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया कि गोवर्धन तहसील में 5 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 1 का मौके पर निस्तारण किया गया तथा उप जिलाधिकारी सदर वैभव गुप्ता ने बताया कि तहसील सदर में 11 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।