धर्ममनोरंजन

भोजपुरी स्टार निरहुआ ने किया संगम स्नान, पीली धोती और गले में गमछा वाली तस्वीर शेयर की

प्रयागराज। भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ यानि दिनेश लाल यादव हाल ही में प्रयागराज पहुंचे और यहां उन्होंने संगम में पवित्र आस्था की डुबकी लगाई। एक्टर ने खुद इसकी झलक फैंस के साथ साझा की है, जिसमें उन्हें भक्ति में डूबे देखा जा सकता है।

कई जाने-माने स्टार भी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। अनुपम खेर, सिद्धार्थ निगम से लेकर नीना गुप्ता, तनीषा मुखर्जी, पंकज त्रिपाठी जैसे कई स्टार महाकुंभ के पावन अवसर पर संगम में डुबकी लगा चुके हैं। अब इस लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव का नाम भी शुमार हो गया है। निरहुआ भी हाल ही में प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई।

निरहुआ ने संगम में लगाई डुबकी
भोजपुरी सुपरस्टार ने खुद इसका वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निरहुआ पीली धोती और गले में गमछा पहने नजर आ रहे हैं। दिनेश लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर अपने दो वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में भोजपुरी स्टार को संगम में डुबकी लगाते देखा जा सकता है। वीडियो पर सुपरस्टार के फैंस कमेंट करते हुए प्यार बरसा रहे हैं। कई अपने फेवरेट स्टार के भक्तिमय रूप को देखकर खुश हो रहे हैं।

निरहुआ ने धूप में लिया चाय का आनंद
निरहुआ ने जो दूसरा वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्हें कुर्सी पर बैठकर धूप का आनंद लेते हुए चाय की चुस्कियां लेते देखा जा सकता है। इसी के साथ वह महाकुंभ मेले के नजारों का लुत्फ उठा रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में कैलाश खेर का गाना ‘चलो कुंभ चलें’ सुनाई दे रहा है। निरहुआ के दोनों वीडियो पर फैंस भर-भर के प्यार लुटा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button