फर्रुखाबाद

महामंडलेश्वर खड़ेश्वरी महाराज ने मेला रामनगरिया मे बांटे कंवल

फर्रुखाबाद

विकाशखंड शमसाबाद

ढाई घाट मेले में पूरे महीने श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी खड़ेश्वरी महाराज ने अंतिम दिन संतों को 501 कंबलों का वितरण करते हुए 50-50 रुपए की दक्षिणा भी दी उन्होंने बताया उनके स्तर से जो भी व्यवस्थाएं हो सकी बो की गई भंडारे का आयोजन कराया गया सभी साधु संतों को श्रद्धालुओं कल्प वासियों गरीब असहाय लोगों को भंडारा खिलाया गया। समय-समय पर कंबलो का वितरण कर दक्षिणा दिए जाने का क्रम भी चलता रहा। उन्होंने बताया लगभग 501 कंबलों का वितरण दक्षिणा के साथ किया गया।खड़ेश्वरी महाराज ने कहा मेला सकुशल गुजर गया लेकिन कहीं न कहीं अव्यवस्थाएं बनी रही ठेकेदार से व्यवस्थाओं के लिए कहा गया तो ठेकेदार का कहना था जितना चंदा वसूला गया उतनी व्यवस्था की गई प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्थाएं ठीक नहीं उन्होंने फिर कहा मेले को सरकारी मेरा घोषित कराए जाने के लिए प्रशासन से मांग की जाएगी साथ ही इस समस्या को कैबिनेट स्तर तक पहुंचाया जाएगा समाधान नहीं हुआ तो यूपी सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ से शमसाबाद के ऐतिहासिक सुप्रसिद्ध रामनगरिया मेले को सरकारी मेला घोषित कराए जाने की मांग की जाएगी उन्होंने यह भी कहा इस कार्य के लिए संतों की एक कमेटी का गठन करा कर रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button