अन्यक्राइमराज्य

विधवा महिला से शादी करना चाहता था तीन बच्चों का पिता, इनकार किया तो ले ली जान

हरियाणा के फरीदाबाद शहर से हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने कथित तौर पर शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर 40 वर्षीय विधवा महिला की हत्या कर दी है। पुलिस ने शनिवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या का आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला की हत्या के बाद से फरार चल रहा है।

Video Player is loading.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, मृतका का नाम अनीता था और वह मानव रचना विश्वविद्यालय के भोजनालय में काम करती थी। गुरुवार को आरोपी ने उसपर हमला कर दिया। शुक्रवार रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका अनीता की भाभी ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी अशोक अनीता का पीछा करता था और उसे परेशान करता था। सामाज में बदनामी के डर से अनीता ने कभी इसकी शिकायत नहीं की थी।

गर्दन पर तीन बार चाकू से वार

पुलिस ने जानकारी दी है कि गुरुवार की सुबह अनीता अपनी सहेली के साथ काम पर जा रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे नंदलाल ने अचानक उसका रास्ता रोक लिया। उसने अनीता को जोर देकर कहा कि वह उसके साथ चले। हालांकि, जब अनीता ने उसके साथ चलने से इनकार कर दिया तो आरोपी उसकी गर्दन पर तीन बार चाकू से वार कर भाग गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अनीता को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।

झारखंड की रहने वाली थी मृतका

इस हत्या की घटना को लेकर सूरजकुंड पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, अनीता झारखंड की रहने वाली थी। उसकी शादी 2012-13 में फरीदाबाद के राकेश से हुई थी। हालांकि, साल 2018 में राकेश की मौत हो गई। इसके बाद से अनीता अकेले रहती थी और आजीविका के लिए विश्वविद्यालय के भोजनालय में काम करती थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button