राखियों से सजी भाइयों की कलाइयां, खुशियों से महका शमशाबाद;

*जनपद फर्रुखाबाद
संवाददाता विशाल शर्मा ( स्वतंत्र आवाम )
*शमसाबाद* भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को शमशाबाद क्षेत्र में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया शहर से लेकर गांवों तक हर घर में खुशियों का माहौल रहा बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर माथे पर तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर रक्षा का संकल्प लिया रक्षाबंधन को लेकर फैजबाग, शमशाबाद चिलसरा, मंझना समेत क्षेत्र के बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही बहनों ने फैंसी राखियों और मिठाइयों की जमकर खरीदारी की साधारण राखियां 10 से 20 रुपये तथा फैंसी राखियां 50 से 100 रुपये तक बिकीं चांदी की राखियों की कीमत 800 से 1000 रुपये तक रही वहीं महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए भुजरियों को तालाबों में विधि-विधान से विसर्जित किया पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।



